बलिया, मई 5 -- बलिया, संवाददाता। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की ओर से संचालित सम सेमेस्टर परीक्षा की निगरानी कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्त और कुलसचिव/परीक्षा नियंत्रक एसएल पाल खुद कर रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्देश पर गठित सचल दल लगातार कालेजों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रो. सानंद सिंह के नेतृत्व में गठित सचल दल ने विभिन्न परीक्षा-केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण की जानकारी निरीक्षण के दौरान टीम-1 ने बजरंग पीजी कॉलेज (सिकंदरपुर) से सात परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। इस दल के प्रभारी डॉ. दुर्गा प्रसाद सिंह तथा सदस्य डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, डॉ. संजीव कुमार मिश्र व डॉ. सौम्या तिवारी हैं। दल के सदस्यों ने परीक्षा कक्षों में जाकर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नज़र रखी। कुछ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.