सहारनपुर, अप्रैल 2 -- मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय ने स्नातक, परास्नातक एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के सम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र-छात्राएं चार अप्रैल तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक के अनुसार चतुर्थ, षष्ठम, अष्टम एवं दशम सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 अप्रैल से प्रस्तावित हैं, जिसका परीक्षा कार्यक्रम पहले ही जारी किया जा चुका है। पूर्व में परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई थी। छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने यह तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://msuweb.in के माध्यम से निर्धारित तिथि तक अपने परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक ने सभी संबंधित छात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.