अल्मोड़ा, अप्रैल 16 -- अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में मई दूसरे सप्ताह से सम सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होनी हैं। इसके लिए विश्विद्यालय तैयारियों में लगा हुआ है। विवि की ओर से स्नातक व स्नातकोत्तर सम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने के लिए पोर्टल भी खोल दिया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने बताया कि छात्र-छात्राएं समर्थ पोर्टल के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। अंतिम तिथि 28 अप्रैल रखी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...