बुलंदशहर, अप्रैल 3 -- सीसीएसयू मेरठ से संबद्ध डिग्री कॉलेजों की सम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए विवि स्तर से तैयारियों को तेज कर दिया है। जिले की सातों तहसीलों में विवि ने 11 केंद्रों की घोषणा कर दी है। केंद्रों की सूची जारी होते ही कॉलेजों में परीक्षाओं की तैयारी तेज हो गई है। प्रत्येक केंद्र पर विवि ने सचल दल तैनात करने के निर्देश दिए हैं, इसके अलावा विवि स्तर से भी चल दल केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण करेगा। परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम जारी हो गया है। जिले में 45 केंद्रों पर करीब 20 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया की चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में एनईपी-2020 के तहत चल रहे सभी स्नातक औ स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों, पारंपरिक पीजी कोर्सेज (एमए, एमएससी, एमकॉम), ...