नैनीताल, जुलाई 21 -- नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026 की सम सेमेस्टर मुख्य, बैक और एक्स-स्टूडेंट परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। विश्वविद्यालय से संबद्ध परिसरों, महाविद्यालयों और संस्थानों के पंजीकृत विद्यार्थी समर्थ पोर्टल पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम देखने के लिए एबीसी आईडी अनिवार्य रूप से उपलब्ध होनी चाहिए। छात्र-छात्राएं समर्थ स्टूडेंट अकाउंट में अनुक्रमांक, पंजीकरण संख्या, ई-मेल या मोबाइल नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। परिणाम संबंधित महाविद्यालयों और संस्थानों के लॉगिन पर भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। उप परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि जो विद्यार्थी किसी कारणवश समर्थ पोर्टल पर लॉगिन नहीं कर पा रहे ह...