नैनीताल, जुलाई 31 -- नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026 के सम सेमेस्टर की मुख्य, बैंक और एक्स-स्टूडेंट परीक्षाओं के अंतर्गत विभिन्न मुख्य एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। विवि ने परिणाम अधिसूचना जारी करते हुए, विद्यार्थियों से अपना परीक्षा परिणाम समर्थ पोर्टल और विश्वविद्यालय के ईआरपी पोर्टल पर देखने को कहा है। विश्वविद्यालय के सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ. नंदन सिंह बिष्ट अनुसार परिसरों, संबद्ध महाविद्यालयों और संस्थानों के पंजीकृत विद्यार्थी अपना परिणाम www.kunainital.samarth.edu.in पर उपलब्ध समर्थ स्टूडेंट अकाउंट या विश्वविद्यालय के ईआरपी पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों के पास एबीसी आईडी होना अनिवार्य है। विद्यार्थी अनुक्रमांक, पंजीकरण संख्या, ईमेल अथवा मोबाइल नंबर और ...