सम सेमेस्टर की 80% उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा, 10 जुलाई तक परिणाम
प्रयागराज, जून 28 -- प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाओं की लगभग 80 प्रतिशत उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है। शेष कॉपियों की जांच भी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि 10 जुलाई तक स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष और पीजी प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों के सम सेमेस्टर का रिजल्ट जारी करने की तैयारी है। स्नातक एवं परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि परिणाम घोषित होने के बाद प्रवेश और नई शैक्षणिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। इसी क्रम में विश्वविद्यालय परिसर तथा संबद्ध कॉलेजों में पुराने छात्रों के लिए 13 जुलाई से नियमित कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए विभागों और महाविद्यालयों को आवश्यक निर्देश जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.