छपरा, जुलाई 13 -- कोपा । प्रखंड के सम्हौता गांव निवासी राजेश राम त्यागी को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की नवगठित प्रदेश कमेटी में प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। इससे पहले वे जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनके मनोनयन पर स्थानीय जदयू कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजेश राम त्यागी को प्रदेश कमेटी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से सारण, सिवान, गोपालगंज सहित पूरे बिहार में पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा व ललन सर्राफ के प्रति आभार व्यक्त किया। बधाई देने वालों में बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जेपी सेनानी...