पटना, अप्रैल 18 -- जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं हैं। अपराध चरम पर है, प्रशासन शून्य है। उन्होंने विपक्ष के नेता को भी कटघरे में खड़ा किया। वे शनिवार को पार्टी के प्रदेश दफ्तर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में आधे से ज्यादा जिलों में सरकारी कर्मियों को पैसे नहीं दिए जा रहे, इससे समझ सकते हैं कि कोष की क्या हालत है? प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरव, प्रवक्ता पद्मा ओझा, प्रवक्ता तारिक चंपारणी, रेखा गुप्ता मौजूद थीं। यह भी पढ़ें- बिहार में नई पार्टी बनाएंगे आरके सिंह, भाजपा छोड़ने के बाद पीएम मोदी की तारीफ; सम्राट पर निशाना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.