सम्राट सरकार में भी नीतीश की तरह सुरक्षित रहेंगे अल्पसंख्यक : विजय
पटना, मई 2 -- उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि जैसे नीतीश कुमार के राज में अल्पसंख्यक सुरक्षित रहते थे, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की हुकूमत में भी वे उसी तरह सुरक्षित ही रहेंगे। सूबे के अकलियत इत्मीनान रहें और एनडीए सरकार पर भरोसा रखें। चौधरी शनिवार को जदयू दफ्तर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पिछले दिनों विधानसभा में बड़ी स्पष्टता से कहा कि अपराध और भ्रष्टाचार के साथ सांप्रदायिकता के मामले में भी नीतीश कुमार की जीरो-टॉलरेन्स वाली नीति जारी रहेगी। बिहार के अल्पसंख्यकों को इसका निहितार्थ समझना चाहिए। आज पूरा देश मानता है कि अल्पसंख्यकों के हित में सबसे अधिक काम बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार में ही हुआ है। यह भी पढ़ें- अल्पसंख्यक को डरने की जरूरत नहीं, सम्राट के CM बनन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.