सम्राट सरकार ने मंत्रियों के बाद जिलों में प्रभारी सचिव तैनात किए; विनय को पटना, रवि को नालंदा का जिम्मा
हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 16 -- बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने जिलों के प्रभारी मंत्री बनाने के बाद अब प्रभारी सचिव भी तैनात कर दिए हैं। विकास योजनाओं की नियमित निगरानी और उन्हें प्रभावकारी बनाने के उद्देश्य से सभी जिलों में प्रभारी सचिवों की नियुक्ति की गई है। मंत्रिमंडल सचिवालय ने शनिवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। इसके तहत आईएएस विनय कुमार पटना तो, कुमार रवि नालंदा के प्रभारी सचिव बनाए गए हैं। रवि अभी निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग में सचिव पद पर तैनात हैं। सम्राट सरकार ने अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव स्तर के 34 अधिकारियों को अलग-अलग जिलों का प्रभारी सचिव नियुक्त किया है। मंत्रिमंडल सचिवालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि प्रभारी सचिव अपने-अपने जिलों में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति तथा प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.