सम्राट सरकार ने अफसरों की विदेश यात्रा पर लगाई रोक, सरकारी मीटिंग वीसी से होंगी; विभागों से कहा- फालतू खर्च ना करें
हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 26 -- बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने सरकारी खर्च पर अधिकारियों की विदेश यात्रा पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह रोक अगले 6 महीने तक जारी रहेगी। इसके साथ ही, राज्य और जिला स्तर की सरकारी बैठकों को ऑनलाइन मोड में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के जरिए करने को कहा गया है। अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद उपजे वैश्विक संकट और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसाधनों के उचित उपयोग के निर्देश के मद्देनजर बिहार सरकार ने यह फैसला लिया है। इस संबंध में बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिवों के अलावा सभी प्रमंडलीय आयुक्त और जिलाधिकारियों (डीएम) को पत्र लिखकर इसके अनुपालन का निर्देश दिया है।विभागों को फालतू खर्च ना करने की सलाह मुख्य सचिव ने अपने पत्र में यह स्पष्ट किया है कि सभी विभागों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.