पटना, मई 13 -- बिहार की सम्राट सरकार ने अब राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने का अहम प्लान बना लिया है। बिहार कैबिनेट की बैठक में पर्यावरण के लिए अनुकूल माने जाने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों को राज्य की सड़कों पर बढ़ावा देने संबंधित कई फैसले लिए गए। बिहार की सम्राट सरकार ने मुख्यमंत्री बिहार पर्यावरण अनुकूल परिवहन रोजगार योजना को मंजूरी दी है। योजना का मुख्य उद्देश्य वाहनजनित प्रदूषण कम करना और वर्ष 2030 तक नए वाहनों की कुल बिक्री में कम-से-कम 30 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी सुनिश्चित करना है। यह वैश्विक "ईवी 30एट30" अभियान को भी सहयोग देगा। सम्राट चौधरी सरकार का मानना है कि योजना से लोगों में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति स्वीकार्यता बढ़ेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की सुविधा उपलब्ध होग...