सम्राट मिहिर भोज पर टिप्पणी को लेकर क्षत्रिय समाज में रोष
बुलंदशहर, मार्च 31 -- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के बैनर तले समाजवादी पार्टी की दादरी रैली में नेताओं द्वारा क्षत्रिय सम्राट मिहिर भोज को जाति विशेष से जोड़कर संबोधित किए जाने का विरोध किया। मंगलवार को प्रीत विहार स्थित ठा. राकेश भाटी के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में महासभा के मंडल अध्यक्ष मेरठ ज्ञानेंद्र सिंह राघव एवं करणी सेना के एडवोकेट बृजेश राणा ने कहा कि सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार वंश के महान शासक थे और उन्हें किसी जाति विशेष से जोड़कर संबोधित करना अनुचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दल वोट के लालच में समाज में विभाजन पैदा कर रहे हैं, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी न केवल क्षत्रिय समाज, बल्कि सम्राट मिहिर भोज का भी अपमान है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.