सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर प्रतिभाओं और खाप चौधरियों का सम्मान
सहारनपुर, सितम्बर 14 -- सहारनपुर। रविवार को अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा एवं समस्त गुर्जर संगठनों द्वारा दिल्ली रोड स्थित गुर्जर भवन में 17वां अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस एवं गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में गुर्जर समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभाओं के साथ-साथ विभिन्न खाप चौधरियों को सम्मानित किया गया। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल गुर्जर ने कहा कि गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज गुर्जर प्रतिहार वंश के सबसे प्रतापी राजाओं में से एक थे। उन्होंने 49 वर्षों तक शासन किया। गुर्जर प्रतिहारों का शासन करीब 300 वर्षों तक रहा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज चौधरी और लोकेश गुर्जर ने कहा कि समाज को सम्राट मिहिर भोज के जीवन और योगदान से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। यह भी पढ़ें- शिक्षा से ही समाज की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.