सम्राट मिहिर भोज की जयंती को गुर्जर गौरव दिवस के रूप में मनाने का आह्वान
नोएडा, सितम्बर 5 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने सम्राट मिहिर भोज की जयंती को गौरव गुर्जर दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया है। संगठन द्वारा मुजफ्फरनगर में 13 सितंबर को मिहिर भोज की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके लिए जिले स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बच्चू सिंह बैंसला ने कहा कि सम्राट मिहिर भोज केवल किसी एक जाति के लिए नहीं लड़े, बल्कि उन्होंने तत्कालीन भारत की रक्षा और भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए संघर्ष किया। उनके शौर्य और राष्ट्ररक्षा के योगदान को किसी एक समाज तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए। संगठन द्वारा शनिवार को एक प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी गई। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार कर नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.