नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- Bihar New CM: 14 अप्रैल को नीतीश कुमार अपनी सरकार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग करेंगे। खबर है कि उसके बाद वे सीएम पद इस्तीफा देंगे। 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन होगा। नई सरकार का मुखिया कौन होगा यह इस वक्त का सबसे बड़ा सवाल बन गया है। इस बीच डिप्टी सीएम के आवास 5 देशरत्न मार्ग पर जदयू और बीजेपी के बड़े नेताओं की गतिविधि तेज हो गई है। नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा सम्राट चौधरी के आवास पर जाकर मुलाकात की। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी सम्राट चौधरी के आवास पर पहुंचे। नई सरकार बीजेपी के नेतृत्व में बनेगी यह तय हो गया है। सीएम पद के लिए सम्राट चौधरी के साथ नित्यानंद राय, विजय सिन्हा, संजय जायसवाल, रेणू देवी, जनक राम, संजीव चौरसिया जैसे कई नाम चर्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.