बागपत, फरवरी 8 -- खेकड़ा। इंद्रप्रस्थ लिटिल किंगडम में भव्य बेबी शो का आयोजन हर्षोल्लास और उमंग के माहौल में किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले नन्हे प्रतिभागियों ने अपनी मासूम अदाओं, आत्मविश्वास और शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ हेडमिस्ट्रेस अर्चना महाजन ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया। बेबी शो को पांच विशेष श्रेणियों में आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों को उनकी विशिष्ट खूबियों के आधार पर सम्मानित किया गया। रॉयल किंग का खिताब अपने प्रभावशाली आत्मविश्वास से सम्राट ने हासिल किया, जबकि रॉयल क्वीन का ताज ध्रुवी के नाम रहा। अपनी आकर्षक चाल से सभी को प्रभावित करने वाली रिद्धि को बेस्ट रॉयल वॉक चुना गया। अपनी मनमोहक मुस्कान से मंच को रौशन करने वाली तियारा को बेस्ट रॉयल स्माइल का पुरस्कार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.