मऊ, मार्च 11 -- मऊ, संवाददाता। घोसी तहसील क्षेत्र अंतर्गत थाना दोहरीघाट के ग्रामसभा लामी में ग्राम प्रवेश द्वार पर अंकित सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मृति द्वार का नाम कुछ अराजक तत्वों द्वारा लाल रंग से पोतकर मिटाये जाने से ग्रामीणों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। मंगलवार को आक्रोशित लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए नगर मजिस्ट्रेट को मांग पत्र सौंपा। मांग किया कि अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किया जाए। सौपे गए पत्रक में आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि तहसील घोसी अंतर्गत दोहरीघाट क्षेत्र के ग्राम सभा लामी में ग्राम प्रवेश द्वार पर अंकित 'सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मृति द्वार काफी लंबे समय से ग्रामवासियों की आस्था और गौरव का प्रतीक रहा है। लेकिन विगत पांच मार्च को अज्ञात अराजक तत्वों ने दुर्भावनापूर्ण तरीके से नाम को मिटा दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.