मेरठ, मई 16 -- मटौर गांव में शनिवार को वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर चौहान समाज के लोगों द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। करीब दो किलोमीटर लंबी इस शोभायात्रा में सैकड़ों युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों ने और पृथ्वीराज अमर रहे के जयघोष लगाए। मटौर ग्राम प्रधान शिवकुमार, वीरेंद्र ठेकेदार, रविंद्र बिल्डर और रजनीश चौहान शोभायात्रा का नेतृत्व किया। शोभायात्रा यात्रा का शुभारंभ मुख्यातिथि पूर्व विधायक संगीत सोम और भाजपा नेता आशीष प्रताप ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर फीता काटकर किया। शोभायात्रा मटौर गांव स्थित रेलवे फाटक से आरंभ होकर गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए हाईवे, दौराला तिरंगा चौक, सरधना रोड और मील बाजार पहुंची। शोभायात्रा मटौर मार्ग स्थित प्राचीन झारखंडेश्वर शिव मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-...