हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 20 -- भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के केंद्रीय निदेशक मंडल की बैठक 8 साल के बाद पटना में आयोजित की गई। इस बैठक में आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा भी शामिल हुए। पटना पहुंचे मल्होत्रा ने शुक्रवार को बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से भी मुलाकात की। वे सम्राट के सरकारी आवास पर उनसे मिलने पहुंचे। बताया जा रहा है कि इस दौरान बिहार के सर्वांगीण विकास एवं आर्थिक प्रगति पर सकारात्मक चर्चा की गई। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद सम्राट का नाम बिहार के नए सीएम की रेस में चल रहा है। वहीं, आरबीआई के सेंट्रल बोर्ड की बैठक में उत्कर्ष 3.0 को मंजूरी दी गई। इसका उद्देश्य वित्तीय प्रणाली को और मजबूत बनाना तथा डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देना है। साथ ही डिजिटल भुगतान प्रणाली के विस्तार, केंद्रीय बैंक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.