पटना, अप्रैल 14 -- मोकामा से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने सम्राट चौधरी को बिहार का नया मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने एक बार फिर शराबबंदी हटाने की मांग की। जदयू विधायक ने कहा कि बिहार में शराब चालू होनी चाहिए। शराब के अलावा दूसरे नशे बहुत बढ़ गए हैं। अनंत सिंह ने कहा कि वह इस बारे में नए सीएम सम्राट चौधरी से बात करेंगे। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के बारे में उन्होंने कहा कि बिहार के मालिक वही रहेंगे। अनंत सिंह ने बिहार विधान मंडल परिसर के बाहर मंगलवार को मीडिया से बातचीत में यह बयान दिया। इससे पहले उन्होंने विधान मंडल के सेंट्रल हॉल में आयोजित एनडीए विधायक दल की बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। वह बिहार के नए मुख्यमंत्री होंग...