हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 9 -- बिहार में इस वर्ष से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू होगी। इसके साथ ही पहले से चली आ रही बिहार राज्य फसल सहायता योजना को बंद कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में कुल 25 प्रस्तावों को हरी झंडी दी गयी। बैठक के बाद कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद चौधरी ने बताया कि राज्य में रबी 2026-27 मौसम से केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) को कार्यान्वित करने की स्वीकृति प्रदान की गयी है। यह योजना राज्य में खरीफ 2018 मौसम से कार्यान्वित बिहार राज्य फसल सहायता योजना का स्थान लेगी। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमित किसानों के कृषि लागत के समतुल्य फसल क्षति...