काैशलेंद्र मिश्र, अप्रैल 23 -- Social Security Pension: बिहार के 86.74 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों को मार्च महीने की पेंशन का भुगतान कर दिया गया है। वित्त विभाग की मंजूरी के बाद 1100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी से जारी कर दी गई। साथ ही वित्त विभाग ने वित्तीय नियमों के तहत अगले तीन माह की पेंशन के भुगतान के लिए करीब 3900 करोड़ रुपये खर्च की मंजूरी दी। इसमें केंद्र से मिली राशि के अतिरिक्त राज्य की ओर से बढ़ाई गई पेंशन राशि का टॉपअप की राशि भी शामिल है। वित्त विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि समाज कल्याण विभाग से सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों के पेंशन भुगतान के लिए बजट आवंटन का प्रस्ताव वित्त विभाग को दो दिन पहले ही मिला था। इसको वित्त विभाग ने स्वीकृत करते हुए पेंशन भुगतान का आदेश दिया। विभाग का कहना है कि वेतन-पेंशन के लिए रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.