सम्राट चौधरी मेरे बड़े भाई हैं, बधाई देकर बोले निशांत कुमार; नए सीएम से एक उम्मीद भी जताई
पटना, अप्रैल 16 -- पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार गुरुवार को पटना स्थित जदयू कार्यालय पहुंचे। यहां निशांत कुमार ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है। पार्टी दफ्तर पहुंचने के बाद निशांत कुमार के समर्थन में गगनचुंबी नारे भी लगे। निशांत कुमार ने बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई दी है। इसी के साथ उन्होंने नए सीएम से एक उम्मीद भी जताई है। मीडिया से बातचीत में निशांत कुमार ने कहा, 'मैं हमारे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जो कि मेरे बड़े भाई हैं उन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। हमारे जो उपमुख्यमंत्री बने बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी अंकल उनको भी मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं।' इसके बाद निशांत ने सम्राट चौधरी से उम्मीद जताते हुए कहा, 'मेरी उम्मीद है कि सम्राट चौधरी बिहार के विकास को नई राह दिखाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.