हिन्दुस्तान संवाददाता, जून 2 -- Samrat Choudhary Muzaffarpur Visit: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को मुजफ्फरपुर दौरे पर रहेंगे। यहां मुख्यमंत्री मोतीपुर के गोसाईपुर में आयोजित सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए 12 स्टॉलों का अवलोकन करेंगे व जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। सहयोग शिविर के माध्यम से आमलोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने, लाभ पहुंचाने तथा शिकायतों के त्वरित निवारण की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री 288.16 करोड़ रुपये की लागत वाली 109 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी (डीपीआरओ) के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर तक कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर सोमवार को कार्यक्रम स्थल पर डीएम सुब्रत कुमार सेन और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र...