जमुई, अप्रैल 15 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता लगभग दो दशक तक बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना के लोक भवन में राज्यपाल को अपना इस्तीफा दिया। इसके बाद सम्राट चौधरी को भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुना गया है, और वे बुधवार, को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। भाजपा नेता प्रकाश कुमार भगत ने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास करेगा। सम्राट चौधरी को बिहार का मुख्‍यमंत्री बनने पर भाजपा और एनडीए गठबंधन में शामिल अन्‍य पार्टियों के नेता खुश दिख रहे हैं। वहीं जमुई नेचर विलेज के संस्थापक निर्भय प्रताप सिंह ने सम्राट चौधरी के सीएम चुने जाने पर बधाई दी है। यह भी पढ़ें- विधायक दल का नेता चुनने पर बधाई सम्राट चौधरी को बिहार बीजेपी विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वह प्रधानमंत्री और नीतीश...