सम्राट चौधरी ने 2.48 लाख किसानों के खाते में भेजे 112 करोड़, बाकी को कब अनुदान?
पटना, अक्टूबर 14 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को भारी बारिश और बाढ़ के कारण फसल का नुकसान झेलने वाले किसानों के खाते में कृषि इनपुट अनुदान की राशि भेजी। सीएम ने कुल 2 लाख 48 हजार 407 किसानों के बैंक खाते में लगभग 112.52 करोड़ रुपये डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए भेजे। सीएम ने कहा कि राज्य भर के 4.57 लाख किसानों ने कृषि इनपुट के लिए आवेदन किया था। पहले चरण में 2.48 लाख पात्र किसानों को आर्थिक मदद ट्रांसफर कर दी गई है। बाकी किसानों को पैसा कब मिलेगा, यह भी सीएम ने बता दिया है। सम्राट चौधरी ने पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद हॉल में कृषि विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत लाभार्थियों को राशि ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट के समय किसानों को मदद पहुंचाना राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.