पटना, अप्रैल 28 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल को पद से हटा दिया है। ट्रांसफर कर उन्हें बिहार राज्य योजना पर्षद में वापस भेज दिया गया है। नई व्यवस्था में सीके अनिल की जगह जय सिंह को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। जय सिंह अभी इसी विभाग में सचिव पद पर तैनात हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। सम्राट सरकार की ओर से सीके अनिल का तबादला करने की वजह नहीं बताई गई है। माना जा रहा है कि लंबे समय से चल रही अंचलाधिकारी (सीओ) और राजस्व पदाधिकारियों एवं कर्मियों की हड़ताल के चलते यह कदम उठाया गया है। सीके अनिल 1991 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी हैं। पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.