नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को पश्चिम चंपारण जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए। हेलिकॉप्टर से सर्वे के बाद सीएम ने बैरिया के बथना पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के विधायक और सांसदों को लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। भाजपा विधायक विनय बिहारी और सांसद संजय जायसवाल को घेरकर लोगों ने मुर्दाबाद के नारे लगाए। बताया जा रहा है कि लोगों की भाजपा के स्थानीय विधायक गोपाल प्रसाद के खिलाफ नाराजगी है। इनका आरोप है कि इलाका बाढ़ में डूबा होने के बावजूद विधायक क्षेत्र से बाहर हैं। इससे ...