निज संवाददाता, मई 1 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार को लेकर कई बड़े एलान किए। उन्होंने अपराध, शिक्षा और रोजगार पर कड़ा और स्पष्ट संदेश दिया। महिलाओं की सुरक्षा को अपनी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि हमारी बच्चियां और माताएं-बहनें पूरी तरह सुरक्षित रहें, इसकी गारंटी हमारी पुलिस करेगी। स्कूल हो या कॉलेज, हर जगह पुलिस खड़ी रहेगी। जब तक हमारी बच्चियां सुरक्षित घर नहीं पहुंच जातीं, तब तक पुलिस चैन की नींद नहीं सोएगी। नालंदा जिले के दौरे पर पहुंचे सीएम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच थी कि गरीबों और महिलाओं को सहूलियत मिले। इसी तर्ज पर ब्लॉक, अंचल और थाने के चक्कर काटने से लोगों को निजात मिलेगी। 19 मई से पंचायत स्तर पर एक नए अभियान की शुरुआत होगी। हर महीने पहले मंगलवार ...