आरा, सितम्बर 23 -- 18,668 समूहों को 152.50 करोड़ और 4,536 समूहों को 18.78 करोड़ रुपये की सहायता कुंवर सिंह स्मृति संग्रहालय में जीविका उत्पादों का स्टॉल, मुख्यमंत्री ने देखी दीदियों की हस्तकला जगदीशपुर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को बाबू वीर कुंवर सिंह स्मृति संग्रहालय जगदीशपुर के भ्रमण के दौरान भोजपुर की जीविका दीदियों को वित्तीय सहायता के चेक प्रदान किए। जीविका के संचार प्रबंधक मनीष कुमार के अनुसार बैंकों से जुड़ाव के तहत 18,668 स्वयं सहायता समूहों को 152 करोड़ 50 लाख रुपये का चेक दिया गया। वहीं जीविका की ओर से 4,536 समूहों को 18 करोड़ 78 लाख 35 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- कुंवर सिंह की धरती पर सीएम का बड़ा विजन, गढ़-संग्रहालय के कायाकल्प का खाका दोनों मदों में कुल 171 करोड़ 28 लाख 35 हजार रुपय...