नई दिल्ली, जून 29 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान बिहार के पथ निर्माण मंत्री शैलेंद्र भी मौजूद रहे। गडकरी के आवास पर सोमवार शाम हाईलेवल बैठक हुई। इस दौरान बिहार में रोड कनेक्टिविटी और नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट की उच्च स्तरीय समीक्षा की गई। बैठक में राज्य के अंदर विभिन्न हाईवे और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को लेकर सहमति बनाई घई। सम्राट सोमवार दोपहर को दिल्ली पहुंचे थे, रात में उनके वापस पटना लौटने का कार्यक्रम है। सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ बिहार की कनेक्टिविटी को नई गति देने पर विस्तार से चर्चा की गई। राज्य में विभिन्न नेशनल हाईवे एवं प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षात...