हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 14 -- Samrat Choudhary: बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पहले मुख्यमंत्री बनने जा रहे सम्राट चौधरी की पार्टी में एंट्री 8 साल पहले ही हुई थी। भाजपा में आने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। जो जिम्मेदारी मिलती रही, उसे वे बखूबी निभाते रहे। यही कारण है कि वह भाजपा शीर्ष नेतृत्व के चहेते बन गए और इतनी कम अवधि में प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और डिप्टी सीएम बनने के बाद अब मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने जा रहे हैं। बिहार के वरिष्ठ समाजवादी नेताओं में से एक शकुनी चौधरी के बेटे सम्राट चौधरी ने लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। वह राबड़ी देवी की सरकार में सबसे कम उम्र के मंत्री भी रहे थे। सम्राट चौधरी ने भाजपा में आने के बाद कम अवधि में ही सरकार से लेकर संगठन त...