पटना, मई 7 -- Samrat Choudhary Cabinet Ministers Party Caste District Area Full List: बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। पटना के गांधी मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पूर्व सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में भाजपा, जदयू, लोजपा-आर, हम और रालोमो के कुल 32 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। इसके साथ ही सम्राट चौधरी की सरकार में दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव और नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर मंत्रियों की कुल संख्या 35 हो गई है। बिहार में सीएम समेत 36 मंत्री बन सकते हैं। भाजपा ने अपने कोटे के सभी 16 मंत्रियों के पद भर लिए हैं। जदयू ने 15 मंत्री बनाकर 1 पद आगे के लिए खाली रखा ह...