पूर्णिया, अप्रैल 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार की राजनीति में आए ऐतिहासिक मोड़ और सम्राट चौधरी के भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने पर सीमांचल के जिलों में भी उत्साह की लहर है। इस गौरवशाली उपलब्धि पर भाजपा नेता और प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने सम्राट चौधरी को हार्दिक बधाई दी है। सम्राट चौधरी को एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि यह बिहार भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी एक कर्मठ और दूरदर्शी नेता हैं। यह भी पढ़ें- सदर विधायक ने सम्राट चौधरी को दी बधाई विजय सिन्हा द्वारा उनके नाम का प्रस्ताव रखना पार्टी की एकजुटता को दर्शाता है। उनके मुख्यमंत्री बनने से बिहार में विकास की गति तेज ...