जहानाबाद, अप्रैल 15 -- ​भाजपा कोटा से सीएम बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में दिख रहा उत्साह चौक-चौराहे व कार्यालयों में दिखा जश्न का माहौल मखदुमपुर, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता सम्राट चौधरी द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए जाने पर मखदुमपुर नगर भाजपा में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। मखदुमपुर भाजपा नगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने इस अवसर पर सम्राट चौधरी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। दिनेश कुमार ने कहा कि, आजादी के बाद पहली बार बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाली विचारधारा को इतनी मजबूती मिली है। सम्राट चौधरी का अनुभव और उनका जुझारू व्यक्तित्व बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पद का शपथ लेने पर सम्राट चौधरी को बधाई नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबा...