नवादा, अप्रैल 16 -- बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर नवादा जिला भाजपा ने हर्षोल्लास के साथ जुलूस निकाला। यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष अनिल मेहता के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। जुलूस के दौरान लोग नाचते-गाते हुए गगनभेदी नारों के साथ अपनी खुशी का इजहार करते रहे। इसके उपरांत नवादा के प्रजातंत्र चौक पर सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमूह ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर, आतिशबाजी कर एवं मिठाइयाँ खिलाकर इस ऐतिहासिक क्षण का उत्सव मनाया। पूरा वातावरण उत्सवमय और आनंदमय बना रहा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा कि सम्राट चौधरी जी का मुख्यमंत्री बनना बिहार के विकास के लिए एक नया अध्याय साबित होगा। यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर जश्न का माहौल उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.