पूर्णिया, अप्रैल 15 -- सम्राट चौधरी के बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर फिर से उनकी पढ़ाई और डिग्री पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। पीके ने तंज भरे लहजे में सवाल करते हुए कहा कि सम्राट चौधरी अब मुख्यमंत्री हैं। कम से कम अब उनको बता देना चाहिए कि उन्होंने 10वीं पास कब और कहां से की। बता दें कि प्रशांत किशोर ने पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा नेताओं के खिलाफ आरोपों की बरसात करते हुए मोर्चा खोला था। उस समय भी पीके ने सम्राट की डिग्री और पढ़ाई पर सवाल उठाए थे। प्रशांत किशोर जन सुराज के बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत बुधवार को पूर्णिया पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने बैकडोर से सम्राट को सीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.