मुंगेर, अप्रैल 16 -- तारापुर, निज संवाददाता। बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के बाद पूरे प्रदेश में उत्सव का माहौल है। इसी क्रम में शकुनी चौधरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भी खुशी और उत्साह का अनोखा दृश्य देखने को मिला। कॉलेज परिसर में प्रशिक्षुओं और शिक्षकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर इस ऐतिहासिक क्षण का स्वागत किया और अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं प्रशिक्षु एकत्रित हुए और मुख्यमंत्री के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि नई सरकार से शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी क़ो मुख्यमंत्री बनने से जिले में जश्न का माहौल जश्न के दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.