भागलपुर, अप्रैल 25 -- शाहकुंड। प्रखंड के सजौर मंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाये जाने की खुशी एवं विश्वास मत जीतने पर आभार यात्रा निकाली गई। भाजपा सजौर मंडल महामंत्री मनोज झा ने बताया कि चार चक्का वाहन, दो चक्का वाहन, रथ, गाजे - बाजे के साथ यह आभार यात्रा निकाली गई। यह यात्रा दरियापुर दुर्गा मंदिर प्रांगण से आरंभ होकर दासपुर, राधानगर चौक, सजौर बाजार, मोहनपुर, नारायणपुर, तेतरिया, रतनगंज होकर शाहिद जगदेव बाबू चौक अंधरी पर जगदेव बाबू के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर समाप्त हुई। कार्यक्रम में श्रीनिवास सिंह, विनय कुमार, भूपाल सिंह, उचित लाल सिंह, नवीन सिंह, आलोक कुमार, करण कुमार, विश्वनाथ राम और संजय मोदी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ठोस कद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.