नवादा, अप्रैल 15 -- बिहार की राजनीति में आए बड़े बदलाव और सम्राट चौधरी को बिहार एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने की खबर मिलते ही नवादा जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। मंगलवार को प्रजातंत्र चौक पर भारी संख्या में जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता ने इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण के साथ किया। विजयी नारों के बीच कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा कि यह पूरे बिहार और विशेषकर नवादा के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि सम्राट चौधरी बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह भी पढ़ें- कभी नीतीश कुमार को गद्दी से हटाने के लिए बांधी थी पगड़ी, BJP में कैसे बढ़ता गया सम्राट चौधरी का कद अनिल मेहता ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.