मुंगेर, अप्रैल 15 -- मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार की सियासत में हुए बड़े उलटफेर के बाद एनडीए की नई सरकार के गठन और तारापुर विधायक सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा से मुंगेर में भाजपा व एनडीए कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। मंगलवार को लल्लू पोखर स्थित मुंगेर विधायक कुमार प्रणय के कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान भाजपाइयों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। शहर में निकाला गया विजय जुलूसविधायक कार्यालय से शुरू हुआ जश्न विजय जुलूस के रूप में पूरे शहर में भ्रमण के लिए निकला। कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल चौक और अटल बिहारी वाजपेयी चौक पर रुककर राहगीरों के बीच मिठाइयां बांटीं और आतिशबाजी की। यह भी पढ़ें- सम्राट के विधायक दल का नेता बनने से कार्यकर्ताओं में जश्न ढोल-नगाड़ों की थाप पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.