पूर्णिया, अप्रैल 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बनने पर कुशवाहा कल्याण परिषद ने बुधवार को शहर के आरएन साह चौक पर अबीर गुलाल लगाकर खुशियां मनाई। संगठन के सदस्य आरएन साह चौक पहुंचे और ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरकने लगे और एक दूसरे को मिठाई बांटी। संगठन के अध्यक्ष रवींद्र मोहन मेहता ने कहा कि बिहार में विकास और तेजी के साथ आगे बढ़ेगा। इस मौके पर भोला कुशवाहा ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था सुदृढ़ होगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। मौके पर राम नारायण मेहता, दिलीप मेहता, रामशरण मेहता, सुमन मेहता, सुरेश मेहता, उपेंद्र मेहता, अशोक कुमार मेहता, सच्चिदा नंदन मेहता, रमेश मेहता, लक्ष्मी मेहता, नीरज मेहता, अमरेंद्र कुशवाहा, भोला कुशवाहा, सुशांत कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, सचिन मेहता, बिभाष...