मुंगेर, अप्रैल 16 -- असरगंज। निज संवाददाता सम्राट चौधरी के बिहार का मुख्यमंत्री पद पर शपथ लेने के बाद असरगंज प्रखंड क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इस मौके पर क्षेत्र के अमैया,चौरगांव सहित अन्य गांवों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया, मिठाई खिलाई एवं पटाखे फोड़े। इसी सिलसिले में प्रखंड के भाजपा नेत्री रंभा कुमारी के नेतृत्व में चौरगांव,बलुआही ,ढोलपहाड़ी ,लगमा सहित अन्य गांव की महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर मिठाई खिलाई एवं जय बिहार जय सम्राट के नारे लगाए। साथ ही युवकों के द्वारा जमकर आतिशबाजी की गई। कार्यक्रम में पूर्व उप मुखिया सदानंद सिंह ,प्रतिमा देवी ,रिंकी देवी सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।इधर यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी क़ो मुख्यमंत्री बनने से जिले में जश्न का माहौल सम्राट चौधरी के मुख्यम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.