सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर गुलाल लगाकर मनायी खुशियां
मुंगेर, अप्रैल 18 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज नगर पंचायत के रहमतपुर में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद खुशबू सिंह एवं सभी वार्ड पार्षदों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर खुशियां मनायी। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में खासा उत्साह देखा गया। सभी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई और शुभकामनाएं दी और उनके नेतृत्व में प्रदेश के विकास की उम्मीद जतायी। मौके पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रंजन बिंद, रोहित कुमार, देवेंद्र सिंह, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि दुर्गेश सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि फुनना ठाकुर, नगर उपाध्यक्ष राकेश कुमार, आजाद सिंह आदि मौजूद थे।---------- यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर जताया हर्ष यह भी पढ़ें- सम्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.