मुंगेर, मई 9 -- असरगंज, निज संवाददाता। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की मन्नत पूरी होने की खुशी में असरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में शनिवार को नई बिहुला स्थान से भव्य शोभायात्रा एवं मन्नत उत्सव का आयोजन किया गया। मौके पर आयोजनकर्ता सच्चिदानंद, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पो. दिलीप कुमार रंजन एवं प्रमोद कुमार मुख्य रूप से शामिल थे।

मंदिरों में पूजा-अर्चना मन्नत शोभायात्रा सरस्वती स्थान दुर्गा मंदिर, असरगंज बस स्टैंड दुर्गा मंदिर, राज बनेली दुर्गा मंदिर जलालाबाद, ग्राम देवता बाबा हाथीनाथ मंदिर, लाल दास ठाकुरबारी, विक्रमपुर दुर्गा मंदिर काली मंदिर, बिषहरी मंदिर दूध बाजार काली मंदिर सहित विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई एवं 5 मन लड्डू चढ़ाया गया। साथ ही बाबा हाथी नाथ मंदिर में झंडा चढ़ाया गया। नगर शोभायात्रा में घोड़े, नगाड़े...