सम्राट चौधरी के मंत्री के काफिले पर शराब माफियाओं ने कराया हमला, गाड़ी के शीशे टूटे; बाल-बाल बचे अरुण शंकर
मधुबनी, जून 8 -- बिहार में अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्री के काफिले पर बड़ा हमला हुआ है। बिहार सरकार के श्रम मंत्री अरुण शंकर इस हमले में बाल-बाल बचे हैं। मंत्री ने आरोप लगाया है कि यह हमला शराब माफियाओं ने कराया है। मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड के ठाहर गांव में रविवार को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण तथा युवा, रोजगार एवं कौशल विकास मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर ग्रामीण महिलाओं ने हमला कर दिया। बांस-बल्ले और पत्थरों से किए हमले में मंत्री के वाहन का शीशा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों की मुस्तैदी से मंत्री बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी मनोज कुमार तिवारी, एसपी योगेंद्र कुमार, और सदर 2 खजौली की एसडीपीओ कामिनी कौशल सहित भारी पुलिस बल कलुआही थाना पहुंचे। बाद में एसपी ने प्रेस वार्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.