पटना, नवम्बर 22 -- बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पास राज्य की कानून व्यवस्था और पुलिस का पूरा कंट्रोल आ गया है। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में सम्राट को गृह मंत्री (Home Minister) बनाया गया है। दो दशक में पहली बार नीतीश की जेडीयू ने सबसे पॉवरफुल माना जाने वाला यह विभाग अपनी सहयोगी पार्टी को दिया है। इससे भाजपा नेता सम्राट चौधरी का सरकार में कद बढ़ गया है। हालांकि, जेडीयू ने भले ही भाजपा को गृह विभाग दे दिया, जिसके बाद पुलिस-प्रशासन पर पूरा कंट्रोल भाजपा के पास चला गया है। लेकिन आईएएस और अन्य अधिकारियों के ट्रांसफर का अधिकार अब भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास ही है। नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण के बाद शुक्रवार को सीएम नीतीश ने सभी 26 मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया। उन्होंने भाजपा के दो डिप्टी सीएम में से एक सम्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.