सम्राट चौधरी के न्यायिक जांच के आदेश पर भरोसा नहीं, भरत तिवारी के पिता बोले- अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे
हिन्दुस्तान संवाददाता, जून 21 -- बिहार के भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर केस में भरत के पिता ने अब हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जाने की बात कही है। बता दें कि इस बेहद ही चर्चित मामले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं लेकिन भरत तिवारी के परिजनों ने कहा है कि उन्हें सम्राट चौधरी के आदेश पर भरोसा नहीं है इसलिए वो कोर्ट की चौखट तक जाएंगे। भोजपुर जिले के शाहपुर के बिलैटी मुठभेड़ मामले में भरत भूषण तिवारी के पिता कशीनाथ तिवारी ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री की और से दिए गए न्यायिक जांच के आदेशों पर अविश्वास जताया है। भरत के पिता काशीनाथ ने कहा कि उन्हें इस व्यवस्था से निष्पक्ष जांच की कोई उम्मीद नहीं है, इसलिए वो अब न्याय के लिए सीधे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। अपने दर्द और आक्रोश को जाहिर करते हुए काशीनाथ ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.